Monday, 24 August 2026

Raze Mahobat

Raze Mahobat (رازِ محبت / رازِ محبت)

Stanza 1

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसीह होती है।

Translation:

Love that comes to an end is not true love at all.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

Stanza 2

मोहब्बत लफ़्ज़ का बेवजह इस्तेमाल कई बार किया जाता है।

वाबस्तगी या जुनूने-इश्क़ को भी मोहब्बत का नाम दिया जाता है।

लेकिन बेलोस मोहब्बत एक अलग चीज़ ही होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

The word "love" is often thrown around without genuine cause.

Even attachment or the madness of obsession is given the label of love.

Yet selfless, pure love is an entirely different entity altogether.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 3

हम मोहब्बत करते हैं मगर इसके ग़मों से डरते हैं।

ग़म हमें मोहब्बत से नहीं जुनूने-इश्क़ से मिलते हैं।

जो अज़ीयत या कोई ग़म दे वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

We claim to love, yet we harbor fear of its inherent sorrows.

However, anguish stems not from love, but from obsessive passion.

That which inflicts pain or brings suffering is not love.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 4

हम आरज़ी कशिश को भी मोहब्बत समझते हैं।

जिस की वजह से हमें बड़े दुख सहने पड़ते हैं।

जिसमें दुख हो लगातार वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

We mistake temporary attraction for genuine love,

and because of this illusion, we endure deep sorrow.

A bond filled with endless suffering is not love.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 5

वाबस्तगी से हमारी उम्मीदें बहुत बढ़ती हैं।

और उम्मीद पूरी न होने से अज़ीयतें भी बढ़ती हैं।

जिसमें ख़ुदग़र्ज़ी हो वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

Attachment inflates our expectations beyond measure,

and unfulfilled expectations only intensify our agony.

Anything driven by selfishness is not love.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 6

सच्ची मोहब्बत की गहराई को जानने के लिए

हमें इस के समझने के दायरे को वसी करना होगा।

जिसमें तंग-नज़री का एहसास हो वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

To grasp the true depth of genuine love,

we must broaden the horizons of our understanding.

Whatever feels narrow-minded or restrictive is not love.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 7

हमें अपना दिल खुला और बेलोस रखने की कोशिश करनी होगी।

और अपनी तवज्जो ख़ुद से हटा कर महबूब को देनी होगी।

ख़ुदी में जो अज़ीयत है वो मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

We must strive to keep our hearts open and selfless,

shifting our focus entirely away from ourselves toward the beloved.

The inner torment born of self-centered ego is not love.

That which comes to an end is not true love.

Stanza 8

मोहब्बत एक आईना है जो हमारी वुसअत को बढ़ाने का ज़रिया होगा।

और बेलोस मोहब्बत में सिर्फ़ देने के किरदार का नज़रिया होगा।

लेने और मांगने में मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

Love is a mirror that serves as a medium to expand our soul.

In selfless love, the only perspective is that of giving.

Love does not reside in taking, demanding, or begging.

That which comes to an end is not true love.

Stanza 9

अपने महबूब के ख़ुशियों और ग़मों में शामिल होना होगा।

उस की ज़रूरत का हमेशा ख़याल रखना होगा।

उसकी इज़्ज़त करो बेशक, क़ाबू करने को मोहब्बत नहीं कहते हैं।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

One must partake in the joy and grief of the beloved,

always remaining mindful and attentive to their needs.

Respect them deeply, for control over another is never love.

That which eventually fades away is not true love.

Stanza 10

घबराते हैं इश्क़ के अंजाम से बहुत शोअरा-ए-गिराम।

माफ़ कीजिएगा मुझे अगर हो जायेगा उनका कट्‍टा कलाम।

जो इख़्तिताम पर पहुँच जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसी होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

Translation:

Many esteemed poets tremble at the eventual outcome of love.

Pardon me if my sharp words happen to offend them—

for that which reaches a final conclusion is not true love.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

That which comes to an end is not true love.

Stanza 11

मोहब्बत में गिरने की नहीं उठने की ज़रूरत होती है।

यह वो एहसास है जिसको शऊर की ज़रूरत होती है।

जिसमें गिरने के इमकान हों वो मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसी होती है।

Translation:

Love demands that we elevate ourselves, not fall into lower states.

It is an emotion that requires conscious awareness and wisdom.

Where there is a risk of degradation, that is not love.

That which comes to an end is not true love.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

No comments:

Post a Comment