Saturday, 29 August 2026

Woh Raakh muje Lota Do



वह राख मुझे लौटा दो


 Return that ash to me

 वह मेरे पुरखों की जागीर, वह मेरा पूरा कश्मीर, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me the estate/legacy of my ancestors, return to me my complete Kashmir.

 वह मेरी विरासत मेरा ख्वाब, वह मेरा चौधवीं का महताब, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my heritage, my dream, and my full moon (light).

 वह मेरी ज़मीन वह मेरी जान, जिसे कहते थे शारदा धाम, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my land, my life/soul, which was called Sharda Dhaam.

 वह मेरी विरासत मेरी तक़दीर, जिसमें रहते थे संत फ़कीर, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my heritage, my destiny, where saints and ascetics once resided.

 वह कश्यप ऋषि का बसाया शहर, जो कहलाता था कश्यपमर, मुझे लौटा दो।

  Translation: Return to me the city settled by Rishi Kashyap, which was known as Kashyapmar.

 जहाँ अभिनवगुप्त ने दिया शिव का ज्ञान, जिसको माना पूरा हिंदुस्तान, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me the place where Abhinavagupta imparted the knowledge of Shiva, revered by all of India.

 जहाँ आदिशंकर को मिला था शक्ति का  ज्ञान, वह कश्मीर मुझे लौटा दो।

  Translation: Return to me that Kashmir where Adi Shankara attained the  knowledge of Shakti.

जहाँ रहता था पंडित ऋषिपीर, जिसने औरंगज़ेब को दी थी मात, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me the place where Pandit Rishi Peer lived, who outwitted/defeated Aurangzeb.

वह मेरे खेत मेरे खलिहान, वह सेबों और अखरोटों के बागान, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my fields, my threshing yards, and those orchards of apples and walnuts.

 वह मेरा क्षीर भवानी का स्थान, जो था मेरा दिल और जान, मुझे लौटा do। 

Translation: Return to me my sacred abode of Kheer Bhawani, which was my heart and soul.

वह शंकराचार्य का मंदिर और वह हरि पर्वत का स्थान, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me the Shankaracharya Temple and the sacred site of Hari Parbat.

वह मेरे बर्फानी बाबा जिसे कहते हैं अमरनाथ, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my Snow-Clad Lord (Barfani Baba), known as Amarnath.

वह मेरे वितस्ता के सुंदर घाट, जहाँ पर थे मेरे मंदिर और मकान, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me the beautiful banks of the Vitasta (Jhelum) river, where my temples and home used to stand.

 मेरी खोई हुई वह साख, मेरे आबा-ओ-अजदाद की राख, मुझे लौटा दो। 

Translation: Return to me my lost dignity/reputation, and the ashes of my ancestors.

 वह मेरे ख्वाबों की ताबीर, जिसे कहते हैं कश्मीर, मुझे लौटा दो। Translation: Return to me the realization of my dreams, which is called Kashmir.

रमेश कौल

Friday, 28 August 2026

woh dehshat ki raat



वो वहशत की रात

​कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

​घरों में बत्तियां बुझा के, दुबके और सहमे से हम खड़े थे।

कब दरवाज़ा तोड़ के अंदर घुसेंगे

इसी ख़ौफ़ में पड़े थे।

ज़िंदगी और इज्ज़त हमारी दांव पर लगी थी और वो दहशत की रात।

कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

Turning off the lights in our homes, we stood huddled and terrified.

Trapped in the constant fear of when they would break down the door and burst inside.

Our lives and honor were on the line during that horrifying night.

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

​सड़कों और गलियों में लोगों के बहुत हजूम से खड़े थे।

इतना शोर-ओ-गुल हर जगह और हमारे ख़िलाफ़ नारे लगते बड़े थे।

इंसान पर जब शैतान नाज़िल हो चुका था वो सितमत की रात।

कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

Huge crowds of people were gathered in the streets and alleys.

There was so much noise and clamor everywhere, with loud slogans raised against us.

It was a night of cruelty, when the devil had descended upon humanity.

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

​कश्मीर छोड़ दो, या इस्लाम अपनाओ या रहो मरने को तैयार।

ये नारे हर तरफ़ बुलंद थे और ऊंघते थे ऐसे, जैसे हो सयार।

दफ़न हो रहे थे सब अरमान हमारे और वो ज़ुल्मत की रात।

कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

"Leave Kashmir, accept Islam, or prepare to die."

These chants echoed everywhere, and they prowled like jackals.

All our hopes and dreams were being buried in that night of darkness.

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

​उस रात को हमारे सदियों के सपने मिस्मार हो गए।

एक ही झटके में हम अपने जन्नत-ए-कश्मीर से बेघर हो गए।

कितनी वहशत से गुज़ारी है हमने वो दोज़ख़ बने जन्नत की रात।

कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

That night, our centuries-old dreams were reduced to ruins.

In a single stroke, we were rendered homeless from our paradise, Kashmir.

With such terror we passed that night in a paradise turned into hell.

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

​बहुत अर्सा गुज़र चुका और अब तक न वापस जा सके हम।

बेचैन रहता है ये दिल, कैसे अपनी मिट्टी वापस ला सके हम।

हकूमती नाकामयाबी और ना-अहली की मज़म्मत की वो रात।

कैसे भूल सकते हैं हम कश्मीर में गुज़ारी वो वहशत की रात।

A long time has passed, yet we haven't been able to return.

This heart remains restless, yearning for how we might reclaim our homeland.

That night stands as a condemnation of government failure and incompetence.

How can we ever forget that night of terror spent in Kashmir?

Thursday, 27 August 2026

Raze Sanatan

राज़-ए-सनातन

जिंदगी रहती है कहाँ, तौफ़ीक़ और तौसीह के वसायिल हों जहाँ। और मौत रहती है वहाँ सिकुड़ने और सिमटने के मसायिल हों जहाँ।

Where does life truly exist? Where the means of divine grace and expanse are found. And death resides where problems of shrinking and confinement abound.

हम तो वसुधैव कुटुम्बकम के नारे में यक़ीन रखते हैं। यह दुनिया के ख़लक़ एक ही अयाल हैं इस बात का दम भरते हैं।

We believe in the slogan of Vasudhaiva Kutumbakam (the world is one family). We hold fast to the conviction that all the creatures of this world belong to a single family.

हम अपनी ही बहबूदी को तरजीह देने को अज़ीयत समझते हैं। दूसरों के लिए सोचने को ही तो हम इबादत और अक़ीदत कहते हैं।

We consider prioritizing only our own welfare to be a form of self-torment. Caring for others is what we call true worship and devotion.

हमें गलतफ़हमी है कि हम सब से अलग हैं इस दुनिया में। यह सोचकर हम अपनी दुनियावी पहचान से अलग होते हैं।

 We harbor a misconception that we are separate from everyone else in this world. By thinking this way, we detach ourselves from our true worldly identity.

और भूल जाते हैं कि एक आफ़ाक़ी क़ुव्वत हमें आपस में मिलाती है। कायनात का हर जिस्म और हर रूह हमें यकजेहती का अहसास दिलाती है।

 And we forget that a cosmic power unites us together. Every body and every soul in the universe makes us feel this oneness.

इसलिए हम किसी और से नफ़रत कैसे कर सकते हैं। जितनी मोहब्बत अपनों से है उतनी ही मोहब्बत ग़ैर से भी करते हैं।

How then could we ever hate anyone else? We love strangers just as deeply as we love our own.

हमें अपनी सोच, रुतबे या जिस्म से अपनी पहचान हटानी है। और उस लाफ़ानी और वसीह शय से अपनी पहचान बनानी है।

We must separate our identity from our thoughts, status, or physical body, And define our true self through that immortal, infinite Reality.

हम अपने ही हाथों से रेशम के कीड़े की तरह एक जाल बुनते हैं। और अपने ही आमाल की वजह से ही उसी जाल में फँसते 

Like a silkworm, we weave a web with our own hands, And get trapped inside that very net because of our own actions.

ख़ुदग़र्ज़ी से नहीं बल्कि बेलौस किरदार से जिंदगी में चैन आता है। सारी नफ़रत मिट जाती है और कितना क़रार और सुकून आ जाता है।

 Peace in life comes not from selfishness, but from a selfless character. All hatred melts away, bringing immense calmness and comfort.

जिस्म फ़ानी है और यह रूह लाफ़ानी है कहता है सनातन। और उस वसीह नूर का जलवा ही रहता है समाया कण-कण।

Sanatan teaches that the body is mortal and the soul is immortal, And the divine light of that infinite radiance resides in every single particle.

हमारी क़दीमी विरासत का फ़लसफ़ा है यह सनातन। जिसके आग़ोश में वेद और उपनिषदों का हुआ है मंथन।

Sanatan is the core philosophy of our ancient heritage, In whose embrace the deep churnings of the Vedas and Upanishads took place.

हर नई सोच और जदीदी खोज में मिलेंगे इसी के अनासिर। बदलेगा ज़रूर तुम्हारा मंतक़ जब रह जाओगे इसी का बनकर।

 The elements of this wisdom will be found in every new thought and modern discovery. Your logic will surely transform once you become completely immersed in it.


Raze Ulfat

राज़-ए-उल्फ़त (The Secret of Love)

​हमने कुछ भी न रखा था तवक्क़ो तुमसे

तुमने यूँ ही क़ता किया है ताल्लुक़ हमसे।

I expected nothing at all from you,

Yet you severed your connection with me just like that.

​हम तो मजबूर थे जो हुई थी मोहब्बत तुमसे

तेरी मजबूरी क्या थी जो किया है किनारा हमसे।

I was helpless, bound by the love I felt for you,

What was your compulsion that made you distance yourself from me?

​वो तेरा बाँकपन और बेबाक गुफ़्तगू का अंदाज़

और मेरा बेचैन निगाहों से तुम्हें देखने का राज़।

That charm of yours and your bold way of speaking,

And the secret of me watching you with restless eyes.

​वो तेरा बेसाख़्ता अल्हड़पन जिस का कोई न था जबाज़

और मेरा तुम्हें याद करने से न आना बाज़।

That spontaneous innocence of yours, which needed no justification,

And my inability to refrain from remembering you.

​तेरी दिलकश वो अदाएँ और तेरे दिलफ़रोज़ आदत

मेरे टूटे हुए ख़्वाब और वो बिखरे हुए जज़्बात।

Those captivating ways of yours and your heart-pleasing habits,

My broken dreams and those scattered emotions.

​हमको पहले से मालूम था तेरी बेरुख़ी का सबब

इसलिए तेरी बेवफ़ाई का हमने रखा था अदब।

I already knew the reason behind your indifference,

Which is why I treated even your unfaithfulness with respect.

​मोहब्बत जब हद से गुज़रती है तो कोई तवक्क़ो नहीं रहती

क्योंकि बेलोस शफ़क़त वो शै है जिसमें ख़ुदी नहीं होती।

When love crosses all limits, no expectations remain,

Because selfless affection is something that holds no ego.

​तुमको मैं बेवफ़ा कैसे कह सकता हूँ, बता

तुम्हें वफ़ा चीज़ क्या है यह भी नहीं है पता।

Tell me, how can I call you unfaithful?

When you do not even know what faithfulness truly means.

​इतनी मासूमियत से तुम्हें क़ुदरत ने नवाज़ा है

तुम्हें शायद मालूम ही नहीं है कि उल्फ़त क्या है।

Nature has blessed you with such innocence,

Perhaps you do not even realize what love truly is.

Raze Ikhlakhiat

राज़-ए-इख़लाक़ियात

बहबूदियों में न रहो तुम इतना भी बहुत मग़रूर।

बर्बादियाँ भी पीछा करती हुई आती हैं फिर ज़रूर।

​Do not be so terribly proud in times of prosperity.

Ruination, too, inevitably comes chasing after.

चाहिए कितनी भी उड़ान भरने की हिम्मत तुम में हो मगर।

तुम ज़मीन से जुड़े हो और अपने क़दम भी रखना 

No matter how much courage you have to soar high,

You are rooted to the earth, so keep your feet firmly on the 

पेश आओ सबों से तुम बड़ी ख़ुश-अस्लूबी से।

दर्द-ए-दिल रखो सम्भाले तबीयत में बहुत 

Treat everyone with immense grace and politeness.

Nurture empathy in your heart with deep elegance.

​ख़ुद पहल करो मिलने की सब से, छोड़ के यह सारा ग़रूर।

वरना रह जाओगे अकेले ही, चाहे कितने 

Take the initiative to greet everyone yourself, casting aside all pride.

Otherwise, you will be left entirely alone, no matter how famous you a

कुछ हासिल नहीं होता करने से दलीलों पर तक़रार।

जीत जाते हो तक़रार और खो देते हो अपने 

Nothing is gained by arguing endlessly over points of debate.

You win the argument, but lose your close beloved friends.

माल-ओ-ज़र कितना भी समेटो, आख़िर यह दुनिया फ़ानी है।

एक सांस रुक जाएगी बंदे की तो यह सब 

No matter how much wealth and riches you gather, this world is ultimately mortal.

Once a person's breath stops, all of it becomes completely 

उतना ही कमाओ ईमान से ज़िंदगी में जितना हो दरकार।

और कुछ ज़्यादा कमाओगे तो वो सब कर दो खैरात ।

Earn with honesty in life only as much as is genuinely needed.

And if you earn anything extra, give all of it to needy 

ख़ाक से ही बने हो और होना भी तुम्हें है आख़िर पुर-ख़ाक।

ख़त्म होंगे तेरे सब फ़साने और रह जाएँगे बस तेरे इखलाक ।

You are made of dust, and in the end, you must return to dust.

All your stories will come to an end, and only your character and morals will remain.

Wednesday, 26 August 2026

Asoodgi

Asoodgi

​अहले अहबाब

जब से आसूदगी बढ़ने लगी है, रिश्ते नाते बिगड़ने लगे हैं।

और मेरे सारे दोस्त, अहले अहबाब सब मुझसे बिछड़ने लगे हैं।

​Ever since comfort and prosperity started growing, relationships have begun to sour.

And all my friends, my loved ones, have all started drifting away from me.

रुस्वा हुए हैं रिश्ते और दोस्त भी रंग बदल रहे हैं।

कुछ भी हुआ न हासिल, बस सब दूर हो गए हैं।

Relationships have been disgraced, and friends too are changing their true colors.

Nothing was gained; everyone has simply grown distant.

यह सब तरक्की और कामयाबी के ही ज़मनी असरात हैं,

और आपसी होड़ की वजह के ही यह करामात हैं।

​These are all side effects of progress and success,

And these outcomes are the direct result of mutual rivalry.

कह दो इन रंजिशों से कहीं दूर जा के बरसे।

हम सब अपने आपस में मिलने को कभी न तरसे।

Tell these animosities to go pour down somewhere far away,

So that we never have to long just to meet one another.

हमने हासिल किया बहुत कुछ, पर सुकून हुआ न हासिल।

दिल रेख़्ता हो चुका है, और पता नहीं है कैसे हो यह बासिल।

We achieved a great deal, yet peace of mind eluded us.

The heart has turned to dust, and I do not know how it can be restored.

ज़आती मसलों में हुए हैं इस क़दर मुलविस और मसरूफ़ हम।

मिलने की फ़ुरसत किसी को नहीं और पता नहीं कब टूट जाए यह दम।

​We have become so involved and consumed in personal affairs,

No one has time to meet, and who knows when this life will come to an end.

सिर्फ़ लोगों के रुतबे और ओहदे से ही, बना लेते हैं पहचान हम।

रखते नहीं कभी कोई लिहाज़, अपने दोस्ती या आशनाई का हम।

​We define people’s identities solely by their status and rank.

We no longer hold any regard for our friendships or acquaintances.

अपनों की नुक़्ता-चीनी और मुनाफ़िक़त से बना है हमारा किरदार।

बन सके न हम कभी किसी के हमदर्द या ग़मख़्वार।

​Our character has been shaped by criticizing our own and by hypocrisy.

We could never become anyone’s compassionate companion or sharer of grief.

क़ाफ़िले रुक गए हैं और फ़ासले बढ़ चुके हैं, रमेश।

रास्ते बदल गए हैं मंज़िलों का पता नहीं है।

​The caravans have halted, and distances have grown, Ramesh.

The paths have changed, and the destinations remain unknown.

Raze kamyabi



राज़-ए-कामयाबी

​क़ामयाबी देखती नहीं है सिर्फ़ आपकी सलाहियत और आपके हुनर।

यह आपके बेहतर मौक़े खोजने के अज़्म पर भी है मुनहसिर।

Success doesn't look only at your talent and your skill.

It also depends on your determination to search for better opportunities.


​बेहतर मौक़े जिंदगी में हर वक़्त मयस्सर नहीं हो पाते हैं।

यह वो शय है जो मिलते नहीं हैं बल्कि पैदा किए जाते हैं।

Better opportunities are not available in life all the time.

These are things that are not simply found, but are created.


​आपकी कामयाबियाँ और नाकामयाबियाँ आपकी सोच से ही हैं पुरअसर।

अब आपकी कौन सी सोच कितनी मज़बूत है वही आपको है मयस्सर।

Your successes and failures are deeply influenced by your mindset.

Which of your thoughts is strong enough determines what becomes available to you.


​बस तुम भरोसा रखो अपने आमाल और अपनी लियाक़त पर।

ताकि क़ुदरत तुम्हें तौफ़ीक़ बख़्शे और रहे आपकी हिमायत पर।

Just keep faith in your actions and your capability.

So that Nature grants you divine ability and stands in your support.


​अपने को खुद तरसी का शिकार न होने देना थोड़ी सी रियायत के लिए।

खुद एतमादी का जज़्बा पैदा करना ज़रूरी है अपनी नवीयत के लिए।

Do not let yourself fall victim to self-pity for the sake of small concessions.

Cultivating the spirit of self-confidence is essential for your true nature.


​क़ामयाबी किसी को मिलती ख़ैरात में हो, बिल्कुल भी नहीं।

तुम पहला क़दम तो बढ़ाओ और कोशिश करो तो सही।

Success is never handed out to anyone as charity, not at all.

At least take the first step and give it an honest try.


​किसी को अपने पे हावी न होने देना और किसी से मुतास्सिर न होना तब तक,

खुद अहसासी के ज़रिए से ही बना लेना ज़रूरी है अपना मंतक़।

Do not let anyone overpower you, nor be influenced by anyone until

you establish your own logic through self-awareness.


​क़ुदरत ने तुम्हें इतनी क़ुवत से नवाज़ा है, रमेश

तुम अपनी क़िस्मत को भी अपने आमाल से बदल सकते हो।

Nature has blessed you with immense strength, Ramesh;

you can even rewrite your destiny through your actions.

Shawoore khud ehsasi


​shawoore khud ehsasi 

रोशन ख़याली से वाबस्ता होना चाहिए हर बंदा और हर बशर।

खुद अहसासी का शऊर पैदा करना चाहिए अपने दिल-ओ-जाँ के अंदर।

​Every person and every human being should be connected with enlightened thinking. One should awaken the consciousness of self-awareness deep within their heart and soul.

​उफ़ुक़ पर होता है जब-जब अयाँ वो नूरे-अनवर।

आता है मुझको ये इल्हाम, शायद हो वो ज़हूरे-महेश्वर।

​Whenever that radiant, divine light becomes manifest on the horizon, I receive this spiritual inspiration that perhaps it is the manifestation of the Supreme God (Maheshwar).

​ब्रह्मा से लेकर एक घास के तिनके तक बसता है उसके जलवे का ही नूर।

पहचानता है उसको वही जो जीवन्मुक्त हो और हो इस ग़मे-दुनिया से दूर।

​From Brahma to a single blade of grass, the light of His glory resides in everything. Only he who is liberated in life and detached from the sorrows of this world recognizes Him.

​उसको देख सकते हो तुम हर बशर और हर शय में ज़रूर।

पर छोड़ना होगा तुम्हें हर हाल में अपना ये सारा ग़रूर।

​You can certainly see Him in every human being and every single thing, but you must completely give up all your pride under any circumstance.

​मैं बुतपरस्त तो नहीं मगर लगता है हर वक़्त मुझपर यही इल्ज़ाम।

मुझे हर शय में आता है नज़र वही, चाहे बुत हो या इंसान।

​I am not an idol worshipper, yet this accusation is placed upon me all the time. I behold only Him in everything, whether it is an idol or a human being.

​कैसे उस नूर से होगा मेरा मिलन, ये रहती है मेरी जुस्तजू।

फिर उसी का जलवा और शऊरे-अक्स आता है नज़र मुझे चारसू।

​How will I unite with that divine Light?—this remains my constant quest. Then I perceive His splendour and the conscious reflection of His image all around me.

हर जगह हर सिम्त और हर तरफ़ उसका ही जलवा है अयाँ।

हज़ारों आफ़ताब और माहताब नहीं कर सकते उसके नूर को बयाँ।

​Everywhere, in every direction, and on every side, His glory alone is evident. Thousands of suns and moons together cannot adequately describe His Light.

Raze Kamyabi


राज़-ए-कामयाबी

​क़ामयाबी देखती नहीं है सिर्फ़ आपकी सलाहियत और आपके हुनर।

यह आपके बेहतर मौक़े खोजने के अज़्म पर भी है मुनहसिर।

Success doesn't look only at your talent and your skill.

It also depends on your determination to search for better opportunities.


​बेहतर मौक़े जिंदगी में हर वक़्त मयस्सर नहीं हो पाते हैं।

यह वो शय है जो मिलते नहीं हैं बल्कि पैदा किए जाते हैं।

Better opportunities are not available in life all the time.

These are things that are not simply found, but are created.


​आपकी कामयाबियाँ और नाकामयाबियाँ आपकी सोच से ही हैं पुरअसर।

अब आपकी कौन सी सोच कितनी मज़बूत है वही आपको है मयस्सर।

Your successes and failures are deeply influenced by your mindset.

Which of your thoughts is strong enough determines what becomes available to you.


​बस तुम भरोसा रखो अपने आमाल और अपनी लियाक़त पर।

ताकि क़ुदरत तुम्हें तौफ़ीक़ बख़्शे और रहे आपकी हिमायत पर।

Just keep faith in your actions and your capability.

So that Nature grants you divine ability and stands in your support.


​अपने को खुद तरसी का शिकार न होने देना थोड़ी सी रियायत के लिए।

खुद एतमादी का जज़्बा पैदा करना ज़रूरी है अपनी नवीयत के लिए।

Do not let yourself fall victim to self-pity for the sake of small concessions.

Cultivating the spirit of self-confidence is essential for your true nature.


​क़ामयाबी किसी को मिलती ख़ैरात में हो, बिल्कुल भी नहीं।

तुम पहला क़दम तो बढ़ाओ और कोशिश करो तो सही।

Success is never handed out to anyone as charity, not at all.

At least take the first step and give it an honest try.


​किसी को अपने पे हावी न होने देना और किसी से मुतास्सिर न होना तब तक,

खुद अहसासी के ज़रिए से ही बना लेना ज़रूरी है अपना मंतक़।

Do not let anyone overpower you, nor be influenced by anyone until

you establish your own logic through self-awareness.


​क़ुदरत ने तुम्हें इतनी क़ुवत से नवाज़ा है, रमेश

तुम अपनी क़िस्मत को भी अपने आमाल से बदल सकते हो।

Nature has blessed you with immense strength, Ramesh;

you can even rewrite your destiny through your actions.

Tuesday, 25 August 2026

Ek khoj

Urdu Nazam: Ek Khoj (एक खोज)

Stanza 1

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

आख़िर मेरे ही दिल में मुझको आया वो नज़र।

और मैं भटकता रहा जिसके लिए हर गाँव हर शहर।

मैंने उसको पहचानने में भूल की इस क़दर।

उसकी ही इनायत से चलता है इस दुनिया का निज़ाम बेहतर।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

I kept searching for Him continuously all my life.

At last, I caught sight of Him right inside my own heart.

And I kept wandering for Him through every village and every city.

I made such a grave mistake in recognizing Him.

It is only by His grace that the system of this world runs smoothly.

I kept searching for Him continuously all my life.

Stanza 2

मैं ग़ाफ़िल रहा उसके नूरे-जलाल से जो मुझमें ही कहीं था मौजूद।

कस्तूरी जैसे ढूँढती है ख़ुशबू जो होती है उसमें ही महदूद।

मैं मुब्तिला था ग़लतफ़हमियों में और रहा बेख़बर।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

I remained oblivious to the light of His glory that was present somewhere within me.

Just as the musk deer searches for the fragrance that is contained within itself.

I was caught up in misunderstandings and remained unaware.

I kept searching for Him continuously all my life.

Stanza 3

मुझे मालूम नहीं था हर ज़र्रे में उसी का नूर रहता है।

और हर शय और हर बशर में उसका ही शऊर झलकता है।

मैं फिरता रहा उसकी तलाश में सारी दुनिया में दर-ब-दर।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

I did not know that His divine light resides in every particle.

And in every thing and every human, His consciousness shines through.

I kept roaming in His search all over the world from door to door.

I kept searching for Him continuously all my life.

Stanza 4

संतों ने कहा है वो शय पाक है बेशक जिसमें जान होती है।

बेजान पत्थर में भी उसी के शऊरे-अक्स की पहचान होती है।

मिल जाएगा वो उसको, बख़्शी जिसको होगी उसी ने वो नज़र।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

Saints have said that whatever possesses life is undoubtedly pure.

Even in a lifeless stone, there is the recognition of the reflection of His consciousness.

He will be found by the one who has been blessed by Him with that true vision.

I kept searching for Him continuously all my life.

Stanza 5

उसके ही नूर से होती है दुनिया में शाम-ओ-सहर।

और ढूँढता है जब बड़ी शिद्दत से उसको कोई बशर।

अपने से मिलाने की कोशिश में रखता नहीं है वो कोई कसर।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

It is from His light alone that dusk and dawn occur in the world.

And whenever a human searches for Him with great intensity,

He leaves no stone unturned in the effort to unite them with Himself.

I kept searching for Him continuously all my life.

Stanza 6

मुझे लगता था हर गोशा ज़िंदगी का बेजान।

जब तक रहा मैं उसके वजूद से अनजान।

ज़िंदगी बन गई है गुलज़ार जब से तसव्वुर में आया ज़हूरे-अनवर।

मैं ढूँढता रहा जिसको लगातार उम्र भर।

Translation:

Every corner of life felt lifeless to me

As long as I remained ignorant of His existence.

Life has turned into a blooming garden ever since the manifestation of His divine light entered my thoughts.

I kept searching for Him continuously all my life.

Monday, 24 August 2026

Raze Mahobat

Raze Mahobat 

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसीह होती है।

​Love that comes to an end is not true love at all.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

​मोहब्बत लफ़्ज़ का बेवजह इस्तेमाल कई बार किया जाता है।

वाबस्तगी या जुनूने-इश्क़ को भी मोहब्बत का नाम दिया जाता है।

लेकिन बेलोस मोहब्बत एक अलग चीज़ ही होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​The word "love" is often thrown around without genuine cause.

Even attachment or the madness of obsession is given the label of love.

Yet selfless, pure love is an entirely different entity altogether.

That which eventually fades away is not true love.

​हम मोहब्बत करते हैं मगर इसके ग़मों से डरते हैं।

ग़म हमें मोहब्बत से नहीं जुनूने-इश्क़ से मिलते हैं।

जो अज़ीयत या कोई ग़म दे वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​We claim to love, yet we harbor fear of its inherent sorrows.

However, anguish stems not from love, but from obsessive passion.

That which inflicts pain or brings suffering is not love.

That which eventually fades away is not true love.

​हम आरज़ी कशिश को भी मोहब्बत समझते हैं।

जिस की वजह से हमें बड़े दुख सहने पड़ते हैं।

जिसमें दुख हो लगातार वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​We mistake temporary attraction for genuine love,

and because of this illusion, we endure deep sorrow.

A bond filled with endless suffering is not love.

That which eventually fades away is not true love.

​वाबस्तगी से हमारी उम्मीदें बहुत बढ़ती हैं।

और उम्मीद पूरी न होने से अज़ीयतें भी बढ़ती हैं।

जिसमें ख़ुदग़र्ज़ी हो वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​Attachment inflates our expectations beyond measure,

and unfulfilled expectations only intensify our agony.

Anything driven by selfishness is not love.

That which eventually fades away is not true love.

​सच्ची मोहब्बत की गहराई को जानने के लिए

हमें इस के समझने के दायरे को वसी करना होगा।

जिसमें तंग-नज़री का एहसास हो वो मोहब्बत नहीं होती है।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​To grasp the true depth of genuine love,

we must broaden the horizons of our understanding.

Whatever feels narrow-minded or restrictive is not love.

That which eventually fades away is not true love.

​हमें अपना दिल खुला और बेलोस रखने की कोशिश करनी होगी।

और अपनी तवज्जो ख़ुद से हटा कर महबूब को देनी होगी।

ख़ुदी में जो अज़ीयत है वो मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

​We must strive to keep our hearts open and selfless,

shifting our focus entirely away from ourselves toward the beloved.

The inner torment born of self-centered ego is not love.

That which comes to an end is not true love.

​मोहब्बत एक आईना है जो हमारी वुसअत को बढ़ाने का ज़रिया होगा।

और बेलोस मोहब्बत में सिर्फ़ देने के किरदार का नज़रिया होगा।

लेने और मांगने में मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

​Love is a mirror that serves as a medium to expand our soul.

In selfless love, the only perspective is that of giving.

Love does not reside in taking, demanding, or begging.

That which comes to an end is not true love.

​अपने महबूब के ख़ुशियों और ग़मों में शामिल होना होगा।

उस की ज़रूरत का हमेशा ख़याल रखना होगा।

उसकी इज़्ज़त करो बेशक, क़ाबू करने को मोहब्बत नहीं कहते हैं।

जो खतम हो जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

​One must partake in the joy and grief of the beloved,

always remaining mindful and attentive to their needs.

Respect them deeply, for control over another is never love.

That which eventually fades away is not true love.

​घबराते हैं इश्क़ के अंजाम से बहुत शोअरा-ए-गिराम।

माफ़ कीजिएगा मुझे अगर हो जायेगा उनका कट्‍टा कलाम।

जो इख़्तिताम पर पहुँच जाये वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसी होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

​Many esteemed poets tremble at the eventual outcome of love.

Pardon me if my sharp words happen to offend them—

for that which reaches a final conclusion is not true love.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

That which comes to an end is not true love.

​मोहब्बत में गिरने की नहीं उठने की ज़रूरत होती है।

यह वो एहसास है जिसको शऊर की ज़रूरत होती है।

जिसमें गिरने के इमकान हों वो मोहब्बत नहीं होती है।

खतम हो जाये जो वो मोहब्बत नहीं होती है।

यह वो शय है जो लगातार वसी होती है।

​Love demands that we elevate ourselves, not fall into lower states.

It is an emotion that requires conscious awareness and wisdom.

Where there is a risk of degradation, that is not love.

That which comes to an end is not true love.

It is a realm that continuously expands and grows limitless.

Tuesday, 18 August 2026

Husne Ghazal


Husne Ghazal

वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा जो बड़ी मासूमियत से भरा था लब्बों पे था उसके तबस्सुम का जलवा मगर शख़्सियत में तकल्लुफ़ का पहरा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

That face was deeply impactful and filled with luminous light, It was overflowing with pure innocence. A radiant smile graced her lips, Yet her persona was guarded by formality. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

वह बेहतर सलीके की तरबीयत सी और तबीयत में उसके बहुत सादगी थी बड़ी सनसनी उसके गुफ़्तार में थी जैसे छुपा के रखा था राज़ गहरा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

She embodied refined manners and cultured upbringing, And her nature possessed profound simplicity. There was a quiet thrill in her speech, As if she held a deep secret hidden away. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

दिल से उसके छलकती थी शफ़क़त रुख़्सार ऐसे कि हो मय के पियाले दांतों के बदले मोती जड़े थे आंखें थीं ऐसी कि हो झील ठहरा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

Compassion flowed gently from her heart, Her cheeks resembled cups of fine wine. In place of teeth, pearls seemed to be set, Her eyes were calm, like a still lake. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

हैसियत थी उसकी मोहब्बत से लबरेज़ होंठों से फूटता था तरन्नुम एहसास में था बहुत ही तवाज़ुन गेसुओं का रंग भी था सुनहरा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

Her entire being was brimming with love, Melody burst forth naturally from her lips. There was a beautiful balance in her emotions, Even the colour  of her tresses was golden . That face was deeply impactful and filled with luminous light.

वह पेड़ से लिपटी हुई नाज़ुक सी डाली मगर खुद से उठने की ताक़त नहीं थी दिल में थे उसके हज़ारों ही नग़्मे मगर गुनगुनाने की हिम्मत पे पर्दा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

She was like a delicate branch clinging to a tree, Lacking the strength to rise on her own. A thousand melodies echoed in her heart, Yet a veil hindered her courage to hum them aloud. That face was deeply impactful and luminous light.

बहुत उसमें नफ़ासत की तालीम भी थी वह बनना बिगड़ना और फिर सँवरना बहुत उस पे नक़्क़ादों की भी नज़र थी मगर मैंने उसको हर नज़र से उबारा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

She possessed the fine art of elegance and grace, The cycle of taking shape, dissolving, and refining once more. The critical eyes of many reviewers were upon her, Yet I shielded and elevated her above every glance. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

वह बेसाख़्ता और बेबाक नज़रें दिलों में चलाती थीं जैसे वह नश्तर मुझे भी बहुत दिलबरी उस से हुई थी मगर हद से निकलने की जुर्रत से हारा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

Those spontaneous and bold glances, Pierced through hearts like a surgeon's blade. I too felt a deep affection and charm for her, Yet I lost to the fear of crossing boundaries. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

बड़ी हसरतों से मैंने उसको सँवारा और मुश्किलों से ज़हन से उतारा वह कोई नहीं मेरी पहली ग़ज़ल थी मेरी तख़लीक़ का था वही एक देहरा वह बहुत पुर-असर और पुर-नूर चेहरा

With immense longing, I nurtured and refined her, And with great effort, I finally transcribed her from my mind. She was no person, but my very first ghazal— The singular sanctuary of my creative creation. That face was deeply impactful and filled with luminous light.

वह कैसा वक़्त और कैसी घड़ी थी ग़ज़ल धूल पर ऐसे गिरी थी, जैसे कोई फूल हो शाख़ से रमेश, कहीं यह शेल/शेख़ का ही करम तो नहीं था जिसने बेतहाशा उसको कहा था कि पर्दा करो

What a tragic moment, what an unfortunate time it was, When the ghazal fell to the dust, like a blossom detached from its branch. Ramesh, could this perhaps be the doing of the Sheikh/critic, Who relentlessly insisted that she remain veiled and hidden?

Sunday, 16 August 2026

Dosti aur Dushmani

दोस्ती और दुश्मनी

अपनी सीरत में इतना तवाज़ुन तो पैदा कीजिए, दुश्मन को भी गले लगाने से परहेज़ न कीजिए। Develop such balance in your character, that you do not hesitate even to embrace your enemy.

दुश्मनों को आदतन हमेशा माफ़ करते रहिए, उन्हें परेशान करने का इस से बेहतर रास्ता न चुनिए। Make it a habit to always forgive your enemies; choose no better way to trouble them than this.

दुश्मनों को नफ़रत का मौक़ा थोड़ा ज़रूर दीजिए, इसी बहाने उनकी सारी नफ़रतों को मिटा दीजिए। Give your enemies a slight opportunity to hate, and use that very pretext to erase all their hatred.

आख़िर में तो बस दोस्तों की आवाज़ ही याद आएगी, दुश्मनों की तो सिर्फ़ ख़ामोशी ही बाक़ी रह जाएगी। In the end, only the voices of friends will be remembered; only the silence of enemies will remain.

हर मुश्किल हाल में दोस्ती का फ़र्ज़ निभाते चलिए, दुश्मनी निभाने की ज़हमत कभी न उठाइए। Fulfill the duty of friendship in every difficult situation; never take the trouble to harbor enmity.

दुश्मनों को दोस्त बनाना आज ही से शुरू कीजिए, इसी तरकीब से उनकी दुश्मनी फ़ना कर दीजिए। Start turning your enemies into friends today; destroy their enmity using this very strategy.

ज़िंदगी की कश्मकश के आख़िरी पड़ाव पर ठहरना चाहिए, उम्र भर के दुश्मनों को भी दोस्ती से सैराब करना चाहिए। One should pause at the final stage of life's struggles and quench even lifelong enemies with friendship.

जब आख़िरी वक़्त में साथ कुछ ले जा नहीं सकते, तो दुश्मनी ही साथ ले जा कर तुम क्या हासिल कर लोगे? When you cannot take anything with you at the final moment, what will you gain by carrying enmity along?

Saturday, 15 August 2026

Raze Taskeen

राज-ए-तस्कीं

एहसान मानता हूँ तेरा मैं, तूने दिया बहुत कुछ, शुक्रिया बहुत तुम्हारा, बिन माँगे ही मिल गया सब कुछ।

I am deeply grateful to You, for You have given me so much, My heartfelt thanks to You, for I received everything without even asking.

तस्कीं से लबरेज़ है दिल मेरा, सुकून मुझपर है तारी, सब कुछ मिला है मुझको, अब गिला करने की नहीं है बारी।

My heart is brimful of contentment, and a deep peace overwhelms me, I have received everything, and now there is no room left for complaint.

गिला करोगे उससे तुम, तो कुछ भी न होगा हासिल, जो कुछ दिया है उसने, उससे भी रहोगे गाफ़िल।

If you complain to Him, you will gain nothing at all, And you will remain oblivious even to the blessings He has already bestowed.

ख़ुश रहना है दुनिया में, तो क़ाबू कर लो ख़्वाहिशों को, सुकून होगा तुमको हासिल, ज़ाब्ते में रखो इन हसरतों को।

If you wish to live happily in this world, master your desires, You will attain true peace if you keep these longings within bounds.

थोड़े में ही ख़ुश रहने की, अपने अंदर आदत डालो, ख़्वाहिशें बेइंतहा होती हैं, इन्हें हद में ही पालो।

Cultivate the habit within yourself to be content with a little, Desires are endless; keep them nurtured strictly within limits.

जितना भी दिल से एहसान मानोगे उसकी शफ़क़त का, उतना ही घर भर देगा वह, तुम्हारा बड़ी बरकत से।

The more sincerely you cherish the debt of His boundless affection, The more richly He will shower blessings to fill your home.

खाना दस्तरख़्वान पर सजा हो, और एक छत हो सर ढकने के लिए, इससे ज़्यादा आदमी को दरकार है क्या, ज़िंदगी बसर करने के लिए?

Food adorned upon the table, and a roof above to cover one's head— What more does a person truly require to pass through this life?

जब फ़रमान आएगा उसका, एक पल की मोहलत वह न देगा, साथ अपने कुछ भी न ले सकोगे, सब कुछ यहीं धरा रहेगा।

When His final decree arrives, He will not grant a single moment’s reprieve, You will carry nothing with you; everything will remain left behind here.

एहसानमंदी का अपने अंदर, ऐसा शऊर पैदा कर लो, जो कुछ भी दिया उसने, क़बूल करके उसका शुक्रिया अदा कर लो।

Awaken such a deep consciousness of gratitude within yourself, That whatever He has granted, you accept with grace and render your thanks.

Thursday, 13 August 2026

chupta nahi dil ka haal


छुपता  नहीं दिल का हाल (Chupta Nahi Dil Ka Haal)


छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं। अपने दिल का सब हाल अपने ही आमाल बताते हैं।

 The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it. All the secrets of our heart are revealed by our own actions.

 जैसे हमारी सोच वैसे ही काम हम करते हैं। देखने वाले हमारी कार-कर्दगी पे नज़र रखते हैं। अपने दिल का सब हाल अपने ही आमाल बताते हैं। छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं।

 We act in accordance with how we think. Those who observe keep an eye on our performance and deeds. All the secrets of our heart are revealed by our own actions. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it.

 अपने आमाल ही हमको खुशहाल या पामाल बनाते हैं। फिर भी सब से हम अपने अहवाल छुपाते हैं। आखिर अपने ही हालात सब को अपने आमाल सुनाते हैं। छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं।

Our own deeds make us prosperous or ruined. Yet, we keep hiding our true state from everyone. In the end, our circumstances narrate the story of our deeds to all. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it.

हम गलतफहमी में होते हैं कि हम औरों से छुपाते हैं। हम अपने दिल का राज़ किसी और को नहीं सुनाते हैं। अपने ही इख्लाक़ से हम अपना सारा हाल सबको दिखाते हैं। छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं।

We live in the misconception that we are hiding it from others. We think we aren't sharing the secrets of our heart with anyone. Yet through our character and manners, we display our entire state to everyone. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it.

अपनी सोच और आमाल के इल्ज़ाम हम अपनी किस्मत पे लगाते हैं। मस्बत आमाल से ही किस्मत वाले भी अपने हालात बनाते हैं। अपने किरदार से ही हम सबको अपने आमाल सुनाते हैं। छुपता  नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं।

We blame our fate for the outcomes of our thoughts and actions. Even the fortunate ones shape their circumstances through positive deeds. It is through our character that we announce our actions to everyone. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it.

 हमारी सोच का हमारे आमाल पर बहुत असर होता है। और हमारे हालात हमारे आमाल पर मुनहसिर होते हैं। देखने वाले भी कई मुस्तैद नज़र रखते हैं। छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं। अपने दिल का सब हाल अपने ही आमाल बताते हैं।

Our thoughts heavily influence our actions. And our life circumstances depend directly on those actions. The observers around us keep a sharp and vigilant watch. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it. All the secrets of our heart are revealed by our own actions.

 गर हमें अपने हालात बदलने होंगे, सबसे पहले अपनी सोच बदलनी होगी। सोच बदलने से आमाल सुधर जायेंगे, आमाल बदलने से हालात सुधर जायेंगे। अपने दिल का सब हाल अपने ही जज़्बात सुनाते हैं। अपने दिल का सब हाल अपने ही आमाल बताते हैं। छुपता नहीं दिल का हाल चाहे हम लाख छुपाते हैं।

 If we wish to change our circumstances, We must first change our way of thinking. Changing our thoughts will reform our actions; changing our actions will mend our circumstances. All the secrets of our heart are echoed by our own emotions. All the secrets of our heart are revealed by our own actions. The condition of the heart isn't hidden, no matter how much we try to conceal it.

Wednesday, 12 August 2026

Daulat aur Amiri


दौलत और अमीरी (Daulat aur Amiri)

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में, ख़ुश रहता है बशर सुकून से फ़क़ीरी में।

 There is a vast difference between wealth and true richness, A human finds serene happiness even in simple contentment (fakiri).

मिलती है हमें दौलत सारी, ज़मीनों की वजह से, मेहनत करता है कोई अपने ख़ून-पसीने से। और मिलती है किसी को दौलत जद्दी-विरासत से, इंसान ज़मीन से लेता बहुत, वापस कुछ नहीं देता है, पेड़ और जानवर ज़मीन को लौटाते हैं भरपूरी में।

 We gain all our riches from the earth's bounty, Some toil hard with their sweat and blood. Others inherit fortune through ancestral lineage. Humans take immensely from the earth, giving nothing back, While trees and animals restore nature in full abundance.

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में...

जो कम दौलत में गुज़ारा करे, लालच न करे, वो अमीर होता है, जिसके पास दौलत बहुत, पर पाने की हवस हो, वो ग़रीब होता है। इख़्तिलाफ़ रहता है यक़ीनन लालच और सबूरी में।

One who lives on little without greed is the truly rich one, While one with endless wealth who craves for more remains poor. There lies an undeniable conflict between greed and patience (saboori).

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में...

अमीरी या ग़रीबी में दौलत का बहुत कम असर होता है, जिसके पास खाने-पहनाने के अलावा छत भी सर पर होता है, वो मेरी नज़र में दुनिया में बहुत अमीर होता है। इतनी दौलत जमा करना किसलिए फिर ज़रूरी है?

 Wealth plays a very minor role in being rich or poor, Whoever has food, clothes, and a shelter over their head, Is, in my view, immensely wealthy in this world. Why then is it necessary to hoard so much wealth?

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में...

इंसान की अमीरी का पता जायदाद से नहीं, किरदार से लगता है, कोई गुर्बत में भी औरों की मदद करने में यक़ीन रखता है, और कोई अमीर होने के बावजूद किसी की मदद नहीं करता है। कोई जीता है इस दुनिया में सुकून से, और कोई जीता है मजबूरी में।

A person's true wealth is judged by character, not by property, Some believe in helping others even through their poverty, While others, despite being rich, offer no helping hand. Some live peacefully in this world, while others live bound by compulsion.

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में...

ज़्यादा दौलत होने में ही खोने का डर सताता रहता है, जिसके पास उतना ही है जितना दरकार है, वो सुकून से जीता है। कोई ख़ुशहाली में जीता है, तो कोई बदहाली में मरता है, साथ चलते हैं इंसान के नेक आमाल, यहीं रह जाती दौलत सारी है।

Having excessive wealth brings the constant fear of losing it, But he who has just as much as needed lives in peace. Some live in prosperity, while others suffer in plight, Yet only good deeds accompany a human—all wealth remains left behind.

फ़र्क़ होता है बहुत दौलत में और अमीरी में, ख़ुश रहता है बशर सुकून से फ़क़ीरी में।

Tuesday, 11 August 2026



रोशनी (Light)


 अंधेरा छटेगा जब सूरज की रोशनी से तो दुनिया की हर सिमत होगी उजागर। कोई शय न छुप सकेगी और कोई बशर न रह सकेगा अपने आप को छुपाकर।

 When the darkness vanishes before the light of the sun, every direction of the world will be illuminated. No object will remain hidden, and no human will be able to keep themselves concealed.


 उम्मीद की किरण जागेगी हर आसमान और ज़मीन के अंदर। हर गोशा-ए-गुलज़ार में, हर चमन और गुलशन के अंदर।

A ray of hope will awaken within every sky and earth, In every corner of the flower garden, within every meadow and orchard.

कोई परवाना जल सकेगा न फिर शमा की तेज़ लौ से इस कदर। और कोई जुगनू दिख सकेगा न उड़ते हुए आसमान में इधर-उधर।

 No moth will burn like that in the fierce flame of the candle anymore, And no firefly will be visible flying here and there in the night sky.


 थोड़ी सी रोशनी भी बहुत सारा अंधेरा मिटाती है। और रोशनी हमेशा अंधेरे के बीच में ठहरती है।

Even a little light dispels a vast amount of darkness, And light always finds its place right in the midst of darkness.


 जो तुमको दूसरों को रोशनी देनी होगी, तो तुम्हें पहले खुद चमकना होगा। तुम्हारे अंदर जो रोशनी है वह, बढ़ाकर तुम्हें और दमकना होगा।

If you wish to give light to others, You must first shine yourself. The light that resides within you, You must amplify it and glow even brighter.


आदमी की यही ख्वाहिश होती है अंधेरा छोड़के रोशनी की तरफ जाए। अंधेरा होने की वजह से ही ख्याल आता है कि रोशनी को कैसे पाए।

 It is a human's deepest desire to leave the darkness behind and move toward the light. It is the very presence of darkness that sparks the thought of how to attain light.


हर माँ-बाप यह दुआ देता है अपने बच्चे को कि उसका मुस्तक़बिल रोशन रहे। कुदरत उसे नवाज़े अदब और रोशन-ख्याली से और वह रोशनी फैलाता रहे।

 Every parent prays for their child that their future remains bright. May Nature bless them with good manners and enlightened thinking, and may they continue to spread light.

secret of argumentation


राज़-ए-तकरार (The Secret of Argumentation)


कुछ मुद्दाौ पर हम भी अपना मौक़िफ़ तहरीर में बयान करते हैं। पर हर एक बात पे लोगों से दलीलों पे तकरार नहीं करते हैं।

 On some issues, I too express my stance through writing. But I do not engage in heated arguments or debate with people over every single point.


 कुछ लोग तो इतने माहिर-ए-बहस होते हैं कि हर बात पे करते हैं तकरार। यक़ीनन जीत जाते हैं वो तकरार पर खो देते हैं अपने क़रीबी यार।

 Some people are such experts at arguing that they debate over everything. Surely they win the argument, but in the process, they lose their close friends.

उनके लिए बहस जीतना एक ग़ुरूर का सबब बन जाता है अक्सर। अपनी ग़लती जान कर भी वो तकरार करने में रखते नहीं हैं कोई कसर।

 Winning an argument often becomes a source of pride for them. Even after realizing their mistake, they leave no stone unturned to keep arguing.

 कई बार उनका रक़ीब अपने दिल में उन्हें समझने लगता है जाहिल। पर उनका ग़ुरूर अपनी ग़लती क़बूलने को उनको नहीं करता है माइल।

Many times, their opponent starts viewing them as ignorant in their heart. Yet, their pride never allows or inclines them to admit their mistake.

 अपनी ग़लती लगे तो क़बूल कर लो और कोशिश करो करने की उसको सही। साबित हुए तुम दुरुस्त तो यह नहीं कहना कि पहले से ही हम कहते थे यही।

If you feel you are wrong, accept it and try to make it right. And if you are proven correct, avoid boasting, "I was telling you this all along!"

तकरार की ज़रूरत होती है जब किसी के साथ होता नहीं है इंसाफ़। या हुकूमत कोई ऐसा चलाए जिसके नेक नहीं होते हैं औसाफ़।

Confrontation is necessary when an injustice is committed against someone, Or when someone governs with intentions that are far from virtuous.

 ख़ामख़ाह हर बात पे तकरार करने की कोई ज़रूरत तो नहीं है हमको। नेक रखो अपने आमाल किसी से उलझने की ज़रूरत तो नहीं है तुमको।

There is no need for us to argue pointlessly over every small matter. Keep your actions noble; you don't need to get into conflicts with anyone.

 अहले-नाव की नयी फ़सलों से यह गुज़ारिश करते हैं हम अक्सर। बहस में पड़ने के बदले कुछ कर के गुज़र जाना है बेहतर।

 I often request this of the new generation (the rising crop of youth): Instead of falling into endless debates, it is far better to achieve something meaningful through your actions.

Hamse jaya na Gaya

Hamse jaya na gaya

हमसे जाया न गया हमको बुलाया न गया। बेरुख़ी इतनी बढ़ी हमको भुलाया ही गया ।

I could not go, nor was I invited. Indifference grew so much that I was completely ignored/brushed aside.

हम तो मुंतज़िर रहे अक्सर उनके बुलावे के लिए वो बुलाते हमको सिर्फ़ एक बार दिखावे के लिए। क्या करें हमको ख़ुद से फिर आया न गया। हमसे जाया न गया हमको बुलाया न गया।

I often remained waiting for their invitation, Even if they had called me just once, merely for show. What could I do, I couldn't bring myself to go uninvited. I could not go, nor was I invited.

यह रंजिशें कैसे बढ़ी हमको मालूम न था। पर यह मौक़ा तहक़ीक़ के लिए माक़ूल न था। फिर कोई मौक़ा दोबारा हमारे हाथ न आया। हमसे जाया न गया हमको बुलाया न गया।

I didn't know how these misunderstandings/grievances grew, But that moment was not suitable for investigation. After that, another chance never came into my hands. I could not go, nor was I invited.

 वो पेश आते रहे हम से बड़ी ख़ुश-अस्लूबी से। क्या पता था खो देंगे हम जो मिला था ख़ुश-नसीबी से। हमसे उल्फ़त का गीत फिर से गाया न गया। हमसे जाया न गया हमको बुलाया न गया।

They kept treating me with great elegance and courtesy. Who knew I would lose what I had gained through good fortune? I could never sing the song of love ever again. I could not go, nor was I invited.

हमारी उलझन थी वो बुलाते, उन्हें गुमान था हम ख़ुद ही आते। इसी अना की वजह से हमने गुज़ारी तन्हाई में ही तमाम रातें। उनसे भी सोज़-ए-दिल फिर से सुनाया न गया। हमसे जाया न गया हमको बुलाया न गया। बेरुख़ी इतनी बढ़ी हमको बुलाया ही गया।

My dilemma was that they should invite me, while they presumed I would come on my own. Because of this pride/ego, I spent all my nights in loneliness. They, too, could not express the anguish of their heart again. I could not go, nor was I invited. Indifference grew so much that I was completely ignored.

Ek Phool ki Fitrat


एक फूल की फ़ितरत (Ek Phool ki Fitrat)

चमन ने फूल से कहा एक दिन, संभाल के रहना बिखर न जाना हवा के झोंकों से। फूल ने वापस कहा उसी दम, बिखरना मेरी फ़ितरत है और कैसे हवा को रोकूं मैं।

The garden said to the flower one day, "Be careful, do not get scattered by the gusts of wind." The flower replied at that very instant, "Scattering is my nature, and how can I stop the wind?"

 कभी बिखरता हूँ मैं  खुशबू बनकर, हवा के झोंकों को अपने साथ लेकर। कभी मुरझा के गिर जाता हूँ, हवा के झोंकों से तेरी मिट्टी के ही अंदर।

 Sometimes I scatter as fragrance, taking the gusts of wind along with me. Sometimes I wither and fall from the breeze, sinking into your very soil.

नव बहार में उभर के आता हूँ मैं, एक नये फूल की डाली बनकर। फिर हवा के झोंके झूमते हुए आते हैं और लहराते हैं मुझे अक्सर।

 In the new spring, I emerge anew as a branch of a fresh flower. Then the breezes come dancing by, making me sway time and again.

कभी झूलते हैं मुझे हवा के झोंके, अपनी बांहों में लेकर। कभी चूमती है मेरे होंठ, ठंडी हवा हल्की सी फुहार बनकर।

Sometimes the gusts of wind swing me, holding me in their arms. Sometimes the cool breeze kisses my lips, turning into a gentle drizzle.

 कभी कोई दिलजला आशिक़ तोड़ कर मुझे ले जाता है, अपनी महबूब को रिझाने के लिए। कभी कोई दिलशिकस्ता मेरा गुलदस्ता बनाकर ले जाता है, अपना रसूख़ बढ़ाने के लिए।

 Sometimes a heartbroken lover plucks me to woo his beloved. Sometimes someone disappointed makes a bouquet out of me to boost their status.

कभी कोई भक्त ले जाता है मुझको, मंदिरों में देवों पे चढ़ाने के लिए। और कभी कोई मुल्ला काटकर मुझको ले जाता है, मक़बरों पे सजाने के लिए।

 Sometimes a devotee takes me away to offer to the deities in temples. And sometimes a cleric cuts me away to decorate shrines and tombs.

जब ज़िंदा होता हूँ तो बाद-ए-सबा महकती है, मेरी ख़ खुशबू के ही दम पर। और जब कट जाता हूँ किसी टहनी से, तो इंसान के ही काम आता हूँ मैं अक्सर।

When I am alive, the morning breeze blooms fragrant purely on the strength of my perfume. And when I am cut from a branch, I still end up serving humanity.

Monday, 10 August 2026

Mahobat ki wajah

Mahobat ki wajah


मैंने तेरी मोहब्बत की वजह से ख़सारा उठाया है बहुत। पर मेरे इश्क़ के जुनून ने तेरे हुस्न को निखारा है बहुत।


I have suffered immense loss because of my love for you. Yet, the madness of my passion has enhanced and adorned your beauty greatly.

मैंने वादा निभाने की ख़ातिर तेरा इंतज़ार किया है बहुत। तूने बेरहमी से हर वक़्त सताया मुझको है बहुत।

For the sake of keeping my promise, I waited for you endlessly. But you mercilessly tormented me at every step.

यह मेरी सादगी थी कि मैं तेरी ज़ुल्फ़ों में गिरफ़्तार हुआ। अपनी रानाइयों से तूने मुझे ज़ेर-ए-हिरासत में लिया।

It was my simplicity that I got trapped in the curls of your tresses. With your stunning charm and elegance, you took me into your custody.

मैं सुनाता रहा तुमको दास्तान-ए-अलिफ़ लैला जो हुई थी मक़बूल। तूने मेरी हर इल्तिजा को किसी हालत में किया था न क़बूल।

I kept telling you the famous tales of Arabian Nights (Alif Laila). Yet, under no circumstance did you accept a single plea of mine.

मैं भटकता रहा सारी दुनिया में और जब वापस आया तेरी जानिब। एक भूला जो भटका है दिन भर और शाम को घर लौटने के मानिंद।

I wandered all over the world, and when I finally turned back toward you, I was like a lost soul who strays all day and returns home in the evening.

मैंने हर इल्ज़ाम लिया सर पे अपने और होने न दिया तुमको कभी बदनाम। तूने इस क़दर किया मुझसे किनारा और करके रखा मुझको गुमनाम।

I took every accusation upon myself and never let your name be tarnished. Yet you distanced yourself from me so completely, leaving me forgotten and 

यह कैसे हालात में तूने मुझे अब छोड़ दिया है। मेरे सारे पर कतर कर तूने मुझे आज़ाद किया है।

In what dire state have you abandoned me now? You have set me free only after clipping all my wings.

Thursday, 6 August 2026

khasara uthaya hai bahut

Khasara uthaya hai bahut


 मैंने तेरी मोहब्बत की वजह से ख़सारा उठाया है बहुत।
 पर मेरे इश्क़ के जुनून ने तेरे हुस्न को निखारा है बहुत।

I have suffered immense loss because of my love for you.
Yet, the madness of my passion has enhanced and adorned your beauty greatly.

मैंने वादा निभाने की ख़ातिर तेरा इंतज़ार किया है बहुत।
तूने बेरहमी से हर वक़्त सताया मुझको है बहुत।

For the sake of keeping my promise, I waited for you endlessly.
But you mercilessly tormented me at every step.

यह मेरी सादगी थी कि मैं तेरी ज़ुल्फ़ों में गिरफ़्तार हुआ।
अपनी रानाइयों से तूने मुझे ज़ेर-ए-हिरासत में लिया।

It was my simplicity that I got trapped in the curls of your tresses.
With your stunning charm and elegance, you took me into your custody.

 मैं सुनाता रहा तुमको दास्तान-ए-अलिफ़ लैला जो हुई थी मक़बूल।
 तूने मेरी हर इल्तिजा को किसी हालत में किया था न क़बूल।

I kept telling you the famous tales of Arabian Nights (Alif Laila).
Yet, under no circumstance did you accept a single plea of mine.

मैं भटकता रहा सारी दुनिया में और जब वापस आया तेरी जानिब।
 एक भूला जो भटका है दिन भर और शाम को घर लौटने के मानिंद।

I wandered all over the world, and when I finally turned back toward you,
 I was like a lost soul who strays all day and returns home in the evening.

मैंने हर इल्ज़ाम लिया सर पे अपने और होने न दिया तुमको कभी बदनाम।
तूने इस क़दर किया मुझसे किनारा और करके रखा मुझको गुमनाम।

 I took every accusation upon myself and never let your name be tarnished.
Yet you distanced yourself from me so completely, leaving me forgotten and obscure.

यह कैसे हालात में तूने मुझे अब छोड़ दिया है।
मेरे सारे पर कतर कर तूने मुझे आज़ाद किया है।

In what dire state have you abandoned me now?
 You have set me free only after clipping all my wings.


Apki Inayat


Urud Nazm: Aapki Inayat (आपकी इनायत)

आपकी इनायतों के रहे हम ता-उम्र मुंतज़िर,
पर आपने एक पल में ख़्वाब कर दिए मुंतशिर।

 For your favors and blessings, I waited my whole life through,
Yet in a single moment, all my dreams were scattered by you.

हाय! अपनी मोहब्बत को ये किसकी लग गई नज़र,
कि रुसवा हुए जज़्बात अपने सर-ए-बाज़ार इस क़दर।

Alas! Whose evil eye has fallen upon our love today,
 That our deepest emotions stand humiliated in the public display.

बार-हा आता रहा हमको कहीं से ये इल्हाम,
कि हमेशा लगेगा हम पर ही बेवफ़ाई का इल्ज़ाम।

Time and again, a divine intuition whispered to my heart,
 That I alone would be blamed for unfaithfulness from the start.

हम बेवफ़ा तो न थे, पर वफ़ा की नुमाइश न कर सके,
तुम बेवफ़ा ही सही, पर वफ़ा का दिखावा तो कर सके।

I was never unfaithful, though I could not put my loyalty on show,
Faithless you may be, yet at least a pretense of love you could bestow.

अब एक-दूजे पर इल्ज़ाम-तराशी से क्या पाएँगे हम,
सोचें तो सही, आख़िर कैसे एक-दूजे के हो पाएँगे 

What will we gain now by trading blame and sorrow?
We must ponder instead: how can we ever belong to each other tomorrow?

उम्र भर ग़ाफ़िल रहे अपनी ही नादानियों से हम,
पर हर लम्हा मुतासिर रहे तेरी रानाइयों से हम।

 All my life I remained unaware of my own foolish ways,
Yet every single moment, I was enchanted by your radiant grace.

हमने हर बार झुकाया तेरी बारगाह में अपना सर,
और तू बेरहम बनकर ढाता रहा हम पर सितम।

Every single time, I bowed my head in your reverence so deep,
While you remained ruthless, causing me endlessly to weep.

ज़िंदगी भर सताता रहा हमको बस तेरा ही ग़म,
अब तमन्ना यही है कि तेरे कूचे में निकले ये दम।

 All my life, it was only the sorrow of your love that pained my soul,
Now my sole desire remains to draw my last breath at your threshold.
Ramesh Kaul 

yeh Rishte

 यह रिश्ते

कभी कभी रिश्ते लफ़्ज़ों से नहीं बल्कि ख़ामोशी से टूट जाते हैं। और कभी मिट्टी के बर्तन गिरने से नहीं बल्कि खुद ही टूट जाते हैं।

 Sometimes relationships don't break through harsh words, but shatter in total silence. And sometimes clay pots don't break from falling, but simply crumble on their own.

जो ख़ामोशी से टूटते हैं रिश्ते वो कभी जुड़ नहीं पाते हैं। और जो मिट्टी के बर्तन खुद टूटते हैं उनको कोई जोड़ नहीं पाता है।

The relationships that break in silence can never be mended again. And the clay pots that break on their own, no one can ever piece back together.

 दिल भी क्या शय है, आवाज़ किए बिना ही टूट जाता है यह अक्सर। मोहब्बत करने वालों से पूछिए, उनसे कौन जानता है यह 

         What a fragile thing the heart is; it often.                breaks without making a single sound..                 Ask  those who have loved—who could.                 possibly understand this better than.                     them?

 बारहा मोहब्बत ज़ुबान से नहीं आँखों से अयाँ होती है। यह वो शय है जो अमूमन ख़ामोशी से बयान होती है।

Time and again, love is revealed not through the tongue, but through the eyes. It is an emotion that is usually expressed most deeply in silence.

 जब सब ने आपका साथ छोड़ दिया हो और सिर्फ़ एक आपके साथ चले। तुम समझ लेना वो तुम से ही मोहब्बत करता है, लगा लेना उसको गले।

 When everyone else has abandoned your side and only one person walks with you, Know for certain that they truly love you—embrace them closely.

उसके साथ कभी रिश्ता न बनाना जो आपकी परवाह से डरे। वही आपसे मोहब्बत करता है जो हर हाल में आपकी परवाह करे।

 Never build a relationship with someone who fears caring for you. The one who truly loves you is the one who cares for you no matter the circumstances.

जब टूटते हैं रिश्ते तो वो पुल भी टूटते हैं अक्सर, जहाँ से आपको गुज़रना है। फिर कई सदियाँ लग जाती हैं वो पुल नए बनाने और रिश्ते फिर सँवारने में।

 When relationships break, the bridges you were meant to cross often collapse too. It then takes centuries to rebuild those bridges and mend those bonds once more.

कभी रिश्तों में आदमी हीरा गवाँकर पत्थर जमा करने में लगता है। असल हीरा पहचानकर कोई आम पत्थर जमा करने से परहेज़ करता है।

Sometimes in relationships, a person loses a real diamond while busy collecting useless stones. Yet one who recognizes a true diamond refrains from gathering ordinary rocks.

यक़ीनन यह रिश्ते इस दुनिया में बाहमी तौर पे ही चलते हैं। मोहब्बत का इज़हार करोगे किसी से तो मोहब्बत के ही जवाब मिलते हैं।

Undoubtedly, relationships in this world work on mutuality. If you express love to someone, you will receive love in return.

Mother


Mai Maa Ko Kaise Bhoolu (मैं माँ को कैसे भूलू। 

वह मेरा दिल वह मेरी जान, वह मेरी प्यारी अम्मी जान, उसको मैं कैसे भूलूँ।

वह मेरा दीनो धरम ईमान, उसके मुझपर कई एहसान, मैं माँ को कैसे भूलूँ।

She is my heart, she is my soul, she is my beloved dear mother—how can I ever forget her?

She is my faith, my religion, my integrity; she has bestowed countless favors upon me—how can I forget my mother?

वह मेरी अज़मत मेरी शान, माँ का सब से बड़ा मुक़ाम, उसको मैं कैसे भूलूँ।

माँ मेरे वजूद का आगाज़, जिस पर है मुझको बहुत ही नाज़, उसको मैं कैसे भूलूँ।

She is my honor, my pride; a mother holds the highest stature—how can I ever forget her?

Mother is the origin of my existence, something I take immense pride in—how can I forget her?

वह मेरी तरबियत का राज़, और मेरी शख्सियत का अंदाज़, उसको मैं कैसे भूलूँ।

उसका दिल लबरेज़ मोहब्बत से, वह भरा प्याला शफ़क़त से, उसको मैं कैसे भूलूँ।

She is the secret behind my upbringing and the essence of my personality—how can I ever forget her?

Her heart is brimming with love, a cup filled to the brim with affection—how can I 

यह मेरी हयात उसकी इनायत है और उसका ख़याल मेरी इबादत है, मैं उसको कैसे भूलूँ।

मेरे बचपन के बेतुके सवाल और माँ के उसपे माक़ूल जवाब, मैं उसको कैसे भूलू। 

This life of mine is her blessing, and remembering her is my worship—how can I ever forget her?

My senseless childhood questions and my mother’s thoughtful answers to them—how can I forget that?

जब ज़िंदगी मेरी बनी बवाल, माँ ने रखा मेरा बहुत ख़याल, मैं उसको कैसे भूलूँ।

माँ मेरी रहमत की तस्वीर, माँ मेरे हर ग़म की तासीर, उसको मैं कैसे भूलूँ।

When my life turned into chaos, mother cared for me with immense tenderness—how can I ever forget her?

Mother is the image of divine grace, the solace to every pain of mine—how can I forget her?

माँ कैसे उतारूँ क़र्ज़ तेरी उल्फ़त का, उतनी मेरी हैसियत ही कहाँ, मैं माँ तुमको कैसे भूलूँ।

यह मेरे शेरो सुख़न की भूल, है तेरे ही क़दमों की धूल, माँ मैं तुझको नहीं भूला।

Mother, how can I ever repay the debt of your love? I lack the capability entirely—how can I ever forget you, Mother?

These words of my poetry are but the dust beneath your feet; Mother, I have never forgotten you.


Raze Khairaat


राज़-ए-खैरात (The Secret of Charity)

Stanza 1

Hindi Script: शायद इस बात पे तुम कुछ हैरान हो जाओगे। जितना खैरात करोगे, उस से ज़्यादा ही वापस पाओगे।

English Translation: Perhaps you will be a bit surprised by this truth: The more you give in charity, the more you shall receive in return.

Stanza 2

Hindi Script: अच्छे लोग इस दुनिया में रहकर बहुत कमाते हैं। और देने वाले शायद कुछ बढ़कर ही वापस पाते हैं।

English Translation: Good people earn a great deal during their time in this world, And those who give always seem to get back even more than they gave.

Stanza 3

Hindi Script: यह अहम नहीं सिर्फ माल-ओ-ज़र ही वापस मिल जाएगा। देने से ज़िंदगी में खुशियाँ और सुकून भी आ जाएगा।

English Translation: It isn't just about getting wealth and money back in return; Giving also fills your life with happiness and deep peace of mind.

Stanza 4

Hindi Script: देने से कोई बशर जल्दी अमीर नहीं हो सकता है। लेकिन देने वाला अक्सर खुशहाली में ही रहता है।

English Translation: Giving might not instantly turn a person wealthy, Yet a giver almost always lives a life blessed with prosperity.

Stanza 5

Hindi Script: लेने वाला बारहा दुखी और गरीब रह जाता है। देने वाला अपनी ज़िंदगी में बहुत सुकून पाता है।

English Translation: The receiver often remains sorrowful and needy, While the giver finds profound serenity in their journey through life.

Stanza 6

Hindi Script: देने वाला अक्सर रूहानियत में भी सबसे आगे बढ़ता है। क्योंकि देने वाला अपनी ख्वाहिशात भी काबू में करता है।

English Translation: The giver often advances furthest on the spiritual path, For in giving, they learn to discipline and control their own desires.

Stanza 7

Hindi Script: जब भी तुम खुद कुछ देने का फैसला दिल में करते हो। अपनी खुशियों और दौलत के सरमाये का इज़ाफा भी करते हो।

English Translation: Whenever you sincerely decide in your heart to give, You actively multiply the treasures of your own joy and wealth.

Stanza 8

Hindi Script: यह बेमोल हवा, सूरज की रोशनी और कुदरती वसायिल जिनका कोई भी नहीं तकाज़ा। हम भूल जाते हैं अक्सर कि कुदरत ने हमें कितनी नेमतों से है नवाज़ा।

English Translation: This priceless air, the sunlight, and nature's gifts demand nothing in return. Yet we so often forget how abundantly Nature has blessed us with its bounties.

Stanza 9

Hindi Script: तुम चाहते हो अगर इन कुदरती वसायिल की कीमत चुकाना। मदद करो किसी गरीब की और किसी का दिल न दुखाना।

English Translation: If you truly wish to repay the debt for these natural blessings, Help someone in need, and take care never to hurt anyone's heart.

Zindagi aur mahobat

Zindagi aur Mahobat

Stanza 1

Original: खून के आन्सू पीकर भी जख्मे जिगर छुपाना मजबूरी है । किसी भी हालात मे ईन्सान को तवाजुन बनाकर रखना जरुरी है ।।

Translation: Even after drinking tears of blood, hiding the wounds of the heart is a compulsion. No matter the circumstances, a person must maintain their balance.

Stanza 2

Original: बारहा चोट खाये है मेरे दिल ने कि दिल बन गया है अब पत्थर । मे इसको चोट देता हू ये वापस मुझपर चोट करता है अक्सर ।।

Translation: My heart has been wounded so repeatedly that it has turned into stone. I strike it, and often it strikes right back at me.

Stanza 3

Original: मुझे पसन्द आते है वोह लोग जिनका दिल दिमाग से होता है बेहतर। जो सामने से ही वार करते हो और पीछे से न चलाते हो नश्तर। ।

Translation: I prefer people whose hearts are better than their minds— Those who strike directly from the front and do not wield a dagger behind one's back.

Stanza 4

Original: मेरा दिल इतना बेवफा निकला कि बहुत कम मेरे पास टिका। कभी लाखो मे न गया ओर कभी कोडियौ के दाम बिका।।

Translation: My heart turned out to be so unfaithful that it rarely stayed with me. At times it wasn't sold even for millions, and at times it was sold for mere pennies.

Stanza 5

Original: लोग जिसको दीवानापन कहते है मै उसको महोबत कहता हू। दिल के हाथौ मजबूर होकर मै भी बहुत कुछ सहता हू।।

Translation: What people call madness, I call love. Helpless at the hands of my own heart, I too endure a great deal.

Stanza 6

Original: अब ऐसी केफियत है दिल की कि मुसीबत से यह नही डरता है। हर मुशकिल को आसान बनाने की सलाहियत अब यह रखता है।।

Translation: Now such is the state of my heart that it no longer fears trouble. It now possesses the capability to make every difficulty easy.

Stanza 7

Original: जंहा महोबत होती है वंहा ज़िन्दगी भी होती है। ओर महोबत के सिवा यह ज़िन्दगी बहुत बेनूर होती है

Translation: Where there is love, there life exists as well. And without love, this life is completely devoid of light.

Stanza 8

Original: महोबत इक जंग की तरह बिलकुल जिनाब होती है। जो शरू करना है आसान, मगर खत्म नही होती है।।

Translation: Love is quite like a war, my dear sir— Which is easy to start, but never truly ends.

Stanza 9

Original: ओर यह मै नही कहता हू, कहता कोई वायज है। कि महोबत और जंग मै सब कुछ जायज है।।

Translation: And it is not I who say this, but some preacher who proclaims: "All is fair in love and war."

Would you like to explore poetic English phrasing for a rhythmic version, or analyze any specific metaphors used in your Nazm?

Tuesday, 4 August 2026

Dil aur mahobat


Dil aur Mahobbat (Heart and Love)

कभी कभी दिल टूटना भी ज़रूरी है आदमी की बन्दगी के लिए। बहुत लाज़मी है यह बेहतर बनाने को अपनी ज़िन्दगी के लिए।।

Sometimes, it is necessary for the heart to break for a person’s humility and devotion. It is essential in order to make one's life better.

मुसलसल कामयाबी से इंसान मे कभी गरूर आता है। नाकामयाबी के थोडे से मुरकब से फितरत मे शवूर आता है।।

Continuous success can sometimes instill arrogance in a human being. A little mixture of failure brings wisdom and awareness to one's nature.

दौलत ही फक्त मीजान नही होती है ज़िन्दगी को कामयाब बनाने के लिए। ओर भी बहुत कुछ रखा है इस दुनिया मे जिन्दगी को शादाब बनाने के लिए।।

Wealth alone is not the metric to make a life successful. There is so much more kept in this world to make life prosperous and vibrant.

महोबत हम खरीद नही सकते है पर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। और जुदाई के बाद ही मोहब्बत की गहराई नजर आती है।।

We cannot buy love, yet we must pay its price. And it is only after separation that the true depth of love becomes visible.

जुदाई भी जरूरी होती है मोहब्बत को परवान चडाने के लिए। हर बुराई से बचाने के लिए और हर अच्छाई को आपस मे जुडाने के लिए।।

Separation too is necessary for love to flourish and reach its height— To protect it from every evil and to bind all goodness together.

जुदाई उनके लिए मुशकिल होती है जो नज़र से मोहब्बत करता है। जो दिल और रूह से मोहब्बत करता है वह जुदाई से नही डरता है।।

Separation is difficult for those who love with their eyes. Those who love with their heart and soul do not fear separation.

कुछ जनूनी आशको की मोहब्बत मे अजीब सी शिदत्त होती है। अपने महबूब के आस पास गुजरने वाली हवा से भी उन्हे दिक्कत होती है।।

The love of some passionate lovers carries a strange intensity. They even have a problem with the breeze passing near their beloved.

और ऐक मोक्का नाकामियाब आशको को जरूर देना चाहिए। पर इस बार यकीनन महबूब कोई और होना चाहिए।।

And unsuccessful lovers should definitely be given another chance— Though this time around, the beloved should surely be someone else!

'Ramesh Kaul' Rkkaul.blogspot.com

Monday, 3 August 2026

yeh Jo zindagi ke hai Marhale

📜 ज़िंदगी के मरहले

यह जो ज़िंदगी के हैं मरहले, यह हयात-ओ-मौत के सिलसिले
कहीं चाहतों के मुक़ाम हैं, कहीं रंज-ओ-ग़म के हैं कारवाँ
कहीं दिल मिले, कहीं दिल जले — यह जो ज़िंदगी के हैं मरहले

These stages and phases that life presents are continuous cycles of life and death.
Somewhere lie the destinations of love, elsewhere travel caravans of grief and sorrow.
In some places hearts unite, in others hearts burn—such are the stages of life.

कहीं याद आती है रफ़्तगाँ, कहीं फ़िक्र-ए-फ़र्दा का आसमाँ
कहीं रात गुज़रे अज़ाब में, कहीं राह में ही दिये  जले
कहीं ख़्वाब टूटे, कहीं दिल मिले — यह जो ज़िंदगी के हैं मरहले

In some moments, memory brings back those who have departed; in others, the heavy sky of tomorrow's worries looms.
 Somewhere the night passes in torment, somewhere a guiding lamp lights up along the path.
 Somewhere dreams shatter, elsewhere hearts find connection—such are the stages of life.


किसी राहगीर को सब मिला, किसी दश्त में ही मकाँ मिला
कहीं हर घड़ी है बेकली, कहीं जा के दिल को स्कून मिले
कहीं अश्क ढले, कहीं गुल खिले — यह जो ज़िंदगी के हैं मरहले

Some traveler finds everything they sought; another finds a home in the middle of a desert.
Somewhere every moment brings restlessness; elsewhere the heart finally finds peace.
 In some places tears fall, in others flowers bloom—such are the stages of life.

तेरे  अन्दाजे बयान पर ' रमेश' रकीबू को  भी नाज़ है, अभ छोड़कर  शिकवे गिले ,आवो लग जावो  गले - यह जो ज़िन्दगी के हैं  मरहले 

Ramesh, your foes are equally proud of your writing style . Now please after leaving all the grievances and complaints, please give me a big  hug.
rkkaul.blogspot.com

Sunday, 2 August 2026

zindagi ke marhale


(Yeh Zindagi )

By Ramesh Kaul

गुजर रही है यह ज़िन्दगी मेरी सिर्फ हर्रीफू मै।कोई बन्दा नजर नही आता है अब शरीफू मै।।

 My life is passing by amidst nothing but adversaries, I can no longer spot a single noble or decent soul among them.

सच कहने पर चडाया है अदीबौ को सलीबौ पे। जिन्दा दफनाया गया है रफीकौ को रकीबौ ने ।।

 Writers and intellectuals were put on the cross simply for speaking the truth, And true friends were buried alive by jealous rivals.

बारहा जुल्म किया है अमीरौ ने गरीबौ पे । इल्जाम हर दम लगाया है गरीबौ ने नसीबौ पे।।

Time and again, the wealthy have inflicted cruelty upon the poor, While the poor continuously placed the blame on their own fate.

जेब देता नही है मुरीदौ को सिखाना मुरशदौ को। एब आता नही है नजर कितना भी निकाले अरशदौ को।।

 It does not suit the disciples to lecture their spiritual guides, Yet no fault ever seems visible to the most righteous guide, no matter how many flaws are pointed out.

जिसको एक सदी मै बेकली कहते है दूसरी सदी की वह अक्ल होती है। जो पहले करता है वह अदा होती है और दूसरा करे कोई वह नकल होती है।।

 What is deemed madness or restlessness in one century becomes the wisdom of the next; The one who acts first creates a unique style, while anyone who follows merely copies it.

मुझे प्याला देने से पहले बहुत देर तक सोन्चता रहा साकी। शायद वह सोन्च रहा था मेरा कोई हिसाब तो नही है बाकी

The cupbearer hesitated and pondered for a long time before handing me the cup, Perhaps he was wondering if I still had an unsettled debt to clear.

बहुत कुछ सीखने के बाद अपने रफीकौ ओर शफीकौ से। मिला सका न मै अपनी जिन्दगी के काफिये रदीफ़ौ से।।

 Even after learning so much from my companions and affectionate elders, I could never harmonize the poetic rhymes and refrains (qaafiya and radeef) of my own life.

वजन कुछ भी नही होता है दुनियावी फायदौ से । काफी सीख लेता है बशर अपने तजरुबौ के कायदौ से।।

Worldly gains hold no true weight or substance; A human learns far more through the rules taught by personal experiences.

कामयाबी ही सिर्फ जिन्दगी का कौल नही हो सकती है। खुश रहना भी जिन्दगी को बडा मोल दे सकती है।।

Success alone cannot be the ultimate purpose or promise of life, Simply learning to be happy can also grant life immense value.

Saturday, 1 August 2026

Raze Hasrat

"Raze Hasrat" (Secret of Longing), 

गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का ऐहतिराम किया होता यह हादसा हमारी ज़िन्दगी के साथ कभी हुवा ना होता ।

Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.

हम तो हरदम रहे किसी कुदरती मौजजे के मुन्तजिर पर हमे मालूम ना था हम हो जायेंगे रुसवा इस कदर काश हमने अपनी हसरतौ का इखतिलाफ किया होता गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का एहतिराम किया होता यह हादसा हमारी ज़िन्दगी के साथ कभी हुवा ना होता

 I constantly awaited some divine miracle to unfold, Unaware I would face such disgrace, painful and cold. Would that I had suppressed my heart's desperate longings and pleas! Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.

हम तो हर बार रहे कुदरत की सरगोशियो के कायल और मुकद्दर की गर्दिशो ने हमे हर दम किया है घायल काश हमने इन पर इतना ऐतमाद नही किया होता गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का एहतिराम किया होता यह हादसा हमारी ज़िन्दगी के साथ कभी हुवा ना होता

Time and again, I believed in the soft whispers of fate, Yet the turns of destiny left me wounded, desolate and late. Would that I hadn't placed so much trust in these illusions! Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.

हम खोदते रहे जमीन को खजाने की तलाश मे अकसर भेच दी जब जमीन तो खजाना किसी ओरको हुवा मुयसर हमने जल्दी की हमेशा, कुछ ओर इन्तिज़ार किया होता गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का एहतिराम कियाहोता यह हादसा हमारी जिन्दगी के साथ कभी हुआ ना होत

I kept digging the earth, constantly searching for hidden gold, But the moment I sold the land, another found the riches it did hold. I acted too hastily—would that I had waited a little while more! Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.

शायद मुकद्दर की सख्ती ने हमे हर भार पामाल किया दिलशिकस्ता होने परभी हमने किसी से सवाल न किया काश हमने पहले से ही तदबीरू पे ऐतबार किया होता गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का एहतिराम किया होता यह हादिसा हमारी ज़िन्दगी के साथ कभी हुवा ना होता

Perhaps the harshness of fate trampled upon me at every turn, Yet despite a broken heart, I asked no questions in return. Would that I had relied on careful planning and action from the start! Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.

नाकामयाबी से लेकर नाकामयाबी तककामयाब होना हे सिर्फ इन्सान कोअपना हौसला कभीपस्त नही करना है काश 'रमेश' तुमने यह पहले से ही ऐतराफ किया होता गर कुदरत ने हमारी ख्वाहिशो का एहतिराम किया होता यह हादसा हमारी ज़िन्दगी के साथ कभी हुआ ना होता — रमेश कौल

True success lies in moving from one failure to the next without fear, A person must simply never let their courage disappear. Oh 'Ramesh', would that you had acknowledged this truth long ago! Had nature shown respect to my desires and dreams, This tragedy in my life would never have occurred, it seems.