Wednesday, 26 August 2026

Raze Kamyabi


​राज़-ए-कामयाबी

​क़ामयाबी देखती नहीं है सिर्फ़ आपकी सलाहियत और आपके हुनर।

यह आपके बेहतर मौक़े खोजने के अज़्म पर भी है मुनहसिर।

​Success doesn't look only at your talent and your skill.

It also depends on your determination to search for better opportunities.


​बेहतर मौक़े जिंदगी में हर वक़्त मयस्सर नहीं हो पाते हैं।

यह वो शय है जो मिलते नहीं हैं बल्कि पैदा किए जाते हैं।

​Better opportunities are not available in life all the time.

These are things that are not simply found, but are created.


​आपकी कामयाबियाँ और नाकामयाबियाँ आपकी सोच से ही हैं पुरअसर।

अब आपकी कौन सी सोच कितनी मज़बूत है वही आपको है मयस्सर।

​Your successes and failures are deeply influenced by your mindset.

Which of your thoughts is strong enough determines what becomes available to you.


​बस तुम भरोसा रखो अपने आमाल और अपनी लियाक़त पर।

ताकि क़ुदरत तुम्हें तौफ़ीक़ बख़्शे और रहे आपकी हिमायत पर।

​Just keep faith in your actions and your capability.

So that Nature grants you divine ability and stands in your support.


​अपने को खुद तरसी का शिकार न होने देना थोड़ी सी रियायत के लिए।

खुद एतमादी का जज़्बा पैदा करना ज़रूरी है अपनी नवीयत के लिए।

​Do not let yourself fall victim to self-pity for the sake of small concessions.

Cultivating the spirit of self-confidence is essential for your true nature.


​क़ामयाबी किसी को मिलती ख़ैरात में हो, बिल्कुल भी नहीं।

तुम पहला क़दम तो बढ़ाओ और कोशिश करो तो सही।

​Success is never handed out to anyone as charity, not at all.

At least take the first step and give it an honest try.


​किसी को अपने पे हावी न होने देना और किसी से मुतास्सिर न होना तब तक,

खुद अहसासी के ज़रिए से ही बना लेना ज़रूरी है अपना मंतक़।

​Do not let anyone overpower you, nor be influenced by anyone until

you establish your own logic through self-awareness.


​क़ुदरत ने तुम्हें इतनी क़ुवत से नवाज़ा है, रमेश

तुम अपनी क़िस्मत को भी अपने आमाल से बदल सकते हो।

​Nature has blessed you with immense strength, Ramesh;

you can even rewrite your destiny through your actions.

No comments:

Post a Comment