श्री राम भजन
तुझमें राम, मुझमें राम, जय राम, जय राम, जय सिया राम। भारत के कण-कण में राम, जय राम, जय राम, जय श्री राम॥
- Translation: Ram is in you, Ram is in me; victory to Ram, victory to Siya-Ram. Ram resides in every speck of dust in India; victory to Lord Shri Ram.
कर्तव्य निष्ठा, दृढ़ निश्चय, और किया मात-पिता का सम्मान। इसी कारण कहलाए जग में, मर्यादा पुरुषोत्तम राम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: With devotion to duty, firm resolve, and deep respect for your parents, You came to be known across the world as Maryada Purushottam—the supreme ideal man.
श्री रामचंद्र के अस्तित्व के, भारत में हैं प्रबल प्रमाण। रामसेतु और जन्मभूमि को, कोटि-कोटि मेरा प्रणाम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: There is strong evidence of Lord Ramchandra's presence across India. I offer my deepest bow to Ram Setu and the sacred birthplace, Ram Janmabhoomi.
जब आपस में हम मिलते हैं, कहते सब 'जय राम' 'जय श्री राम'। कितना पावन कितना सुंदर, लगता प्रभु का यह शुभ नाम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: Whenever we greet one another, we chant 'Jai Ram' or 'Jai Shri Ram.' How pure and beautiful is this auspicious name of the Lord.
जब भी कोई विपदा में हो, मुख से निकले 'हे राम'। सब काम छोड़ दुख हरने आएं, भक्तों के प्यारे श्री राम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: Whenever someone is in distress, the words 'Hey Ram' naturally escape their lips. Leaving all work behind, beloved Shri Ram arrives to relieve His devotees' pain.
हो सुव्यवस्था जब शासन में, सब कहते हैं 'राम राज'। सबके काज सँवर जाते हैं, जब सिंहासन पर राजा राम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: When high order and righteous governance prevail, everyone calls it 'Ram Rajya.' Every task finds completion and harmony when King Ram sits upon the throne.
अचूक दवा जो हर व्याधि का, अंत करे वह 'राम बाण'। सब दुख-दर्द मिट जाते हैं, जब लेते प्रभु श्री राम का नाम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: An infallible cure that destroys every ailment is hailed as the 'Ram Baan' (Ram's arrow). All sorrows and pains vanish the moment we utter the name of Lord Shri Ram.
त्यागे जब कोई मानव तन, गूँजे स्वर 'सत्य है राम नाम'। ऐसी मान्यता, नाम-जाप से, मिल जाए उसको परमधाम॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: When a person departs from this physical body, all chant 'Ram Naam Satya Hai' (The name of Ram is the ultimate truth). It is believed that chanting His name guides the soul to the supreme abode.
राम ही श्रेष्ठ, राम ही द्रष्टा, राम नाम ही परम ज्ञान। राम-कृपा से ही तो बना है, भारतवर्ष यह देश महान॥ (तुझमें राम, मुझमें राम...)
- Translation: Ram is supreme, Ram is the eternal witness, and Ram's name is the highest wisdom. It is solely through the divine grace of Ram that India has become a glorious nation.
तुझमें राम, मुझमें राम, जय राम, जय राम, जय सिया राम। भारत के कण-कण में राम, जय राम, जय राम, जय श्री राम॥
- Translation: Ram is in you, Ram is in me; victory to Ram, victory to Siya-Ram. Ram resides in every speck of dust in India; victory to Lord Shri Ram.
No comments:
Post a Comment