Thursday, 30 July 2026

Mere Mehboob


मेरे महबूब (My Beloved)

तेरी जानिब जब उठी नज़र मेरी और तेरी नज़र से जा टकराई। ऐसे लगता है जैसे मेरे दिल के गुलशन में बहार आई।

 When my eyes lifted toward you and met yours, It felt as though spring had arrived in the garden of my heart.

वो तेरा मासूमियत और तबस्सुम से खिला चेहरा आँखें ऐसी कि जैसे नीले पानी से भरा हो झील गहरा। तेरे गेसू मेरी सूखी ज़िंदगी में घटा बन के छाई। तेरी जानिब जब उठी नज़र मेरी और तेरी नज़र से जा टकराई। ऐसे लगता है जैसे मेरे दिल के गुलशन में बहार आई।

 That face of yours, blooming with innocence and smiles, Eyes like a deep lake filled with blue waters. Your dark tresses hovered over my dry life like rain clouds. When my eyes lifted toward you and met yours, It felt as though spring had arrived in the garden of my heart.

होंठ ऐसे कि आपस में लिपटी हुई कमल की दो कलियाँ। दाँत ऐसे कि सिप्पी से निकली सफ़ेद मोती की दो लड़ियाँ। तू मेरे सूने दिल में मोहब्बत और सुकून का पैगाम लाई। तेरी जानिब जब उठी नज़र मेरी और तेरी नज़र से जा टकराई। ऐसे लगता है जैसे मेरे दिल के गुलशन में बहार आई।

Lips like two lotus buds entwined together, Teeth like two strings of white pearls taken from a seashell. You brought a message of love and peace to my lonely heart. When my eyes lifted toward you and met yours, It felt as though spring had arrived in the garden of my heart.

 तेरे शख्सियत के वो दिलनशीं और दिलाफ़्रोज़ अंदाज़। तेरा अल्हड़ बाँकपन और बदन नाज़ुक और गुदाज़। तू मेरे दिल के हर गोशे और हर सिम्त में है समाई। तेरी जानिब जब उठी नज़र मेरी और तेरी नज़र से जा टकराई। ऐसे लगता है जैसे मेरे दिल के गुलशन में बहार आई।

Those charming and captivating ways of your personality, Your carefree grace and delicate, tender body. You are pervaded in every corner and every direction of my heart. When my eyes lifted toward you and met yours, It felt as though spring had arrived in the garden of my heart.

तेरा दिल शफ़क़त से लबरेज़ और मोहब्बत से भरपूर। तेरे रुख़सार हैं ईमान और सदाक़त से पुरनूर। तू सच्चाई की मूरत बन के मेरी ज़िंदगी में है आई। ऐसे लगता है जैसे मेरे दिल के गुलशन में बहार आई। तेरी जानिब जब उठी नज़र मेरी और तेरी नज़र से जा टकराई।

 Your heart is overflowing with compassion and abundant in love, Your cheeks are radiant with faith and truthfulness. You have entered my life as the very embodiment of truth. It felt as though spring had arrived in the garden of my heart, When my eyes lifted toward you and met yours.

No comments:

Post a Comment